उत्तरप्रदेश निकाय चुनावो के परिणाम घोषित हो चुके है। 16 में से 14 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर चुने गए है। इसके आधार पर कहा जा रहा है यूपी निकाय चुनावों भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करी है।आइये इसको समझने की कोशिश करते है।
निकाय में केवल नगर निगम नहीं आती। निकाय में नगर निगम के अलावा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत भी शामिल होते है। उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिले है। इसमें कुल निकायों की संख्या 652 है। इसमें से 16 नगर निगम , 198 नगर पालिका परिषद् और 438 नगर पंचायते है।
किसने किस निकाय में कितनी सीटे जीती :
नगर निगम नगर पालिका परिषद् नगर पंचायत कुल सीटे
भाजपा 14 70 100 184
सपा 0 45 83 128
बसपा 02 29 45 76
कांग्रेस 0 09 17 26
अन्य दल एवं 0 45 193 238
निर्दलीय
(आंकड़े : चुनाव आयोग)
उत्तरप्रदेश के कुल 652 निकायों में से 238 पर अन्य दल एवं निर्दलीय , 184 पर भाजपा , 128 पर सपा , 76 पर बसपा , 26 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज करी है।
लोकसभा और विधानसभा के मुकाबले भाजपा ने निकाय चुनावों में उत्तरप्रदेश में कितने % सीटे जीती :
कुल सीटें जीती हुई सीटें जीती हुई सीटें का %
लोकसभा 80 71 (केवल भाजपा ) 89 % लगभग
विधानसभा 403 312 (केवल भाजपा ) 77 % लगभग
निकाय 652 184 (केवल भाजपा ) 28 % लगभग
लोकसभा और विधानसभा जंहा भाजपा ने क्रमशः लगभग 89 % और 77 % सीटों पर जीत दर्ज करी ,वंही निकाय चुनावों में भाजपा 28 % सीटों पर ही जीत दर्ज कर पायी।

No comments:
Post a Comment